Posts

মনের ঘর : My Bangla poem collection

           This collection of the poems is devoted to Gagandeep mam who inspired me for Bangla language. Thanks to Swanupama Due to which it is possible and also thanks to Sayantika Ghosh to correcting me grammatically.                                                    - Madan Mohan              1.     নতুন জ্ঞান                 29 March 2020 এক দিন সকালে একটা কথা শুনলাম ছেলে বললো যে মা আজকে আমি রান্না করবো? মা বললো হ্যাঁ হ্যাঁ করতে পারো ছেলেটা খুব সুন্দর করে হাত ধুয়ে মসলা দিয়ে মাছ মাখলো মুখে হাঁসি যে ছোট বাচ্চা প্রথম দিন বিদ্যালয় যায় সে রকম খুব খুশি। দু টো মাছ ভাজতে ভাজতে খুব এরিটেট হয়ে গেলো বললো মা রান্না করা বেশ কঠিন মা বললো না রে রান্না করা কঠিন না তাড়া -তাড়ি করা কঠিন ছেলে বললো কিছু বোঝা যায় না কখনও...

उलझन

                        ठगी हुई औरत                        27 Oct. 2018 ठगी गयी औरत ठगी जाती है औरत तंगी में बचपन मे जवानी में बुढ़ापे में स्वीकार कर लिया है इसे उसके कोमलतम हृदय ने सदियों पहले और आज भी बड़ी जन्मी बेटी बेटा कहकर ठगी जाती है गुरेज़ है उन्हें बेटी कहकर सामान्य प्यार देने में जवां होती है ठगी जाती है स्वप्नलोक बता कर भेज दी जाती है सांकलों से बने चारदिवारी में ब्याह कर  ढलती उम्र के साथ ठगी जाती है बार बार कभी बेटे के ममत्व से कभी पतिव्रता सम्मान से तो कभी मेहनतकश, सामाजिक, मिलनसार, शांत, ग़मखोर जैसे शब्दों के जाल से उसने आत्मसात कर लिया है ठगी के इस जंजाल को वर्षों पहले और आज भी।                               ख़याल                        16 Feb. 2020 बहुत ही उलझन होती है...

पांच रुपये का स्ट्रीट रोमैंस

                      पांच रुपये का स्ट्रीट रोमैंस                             खरदाह पुस्तक मेले से निकलने पर सामने एक गली जाती थी जो मुख्य सड़क से मिलती थी। पुस्तक मेला होने के कारण आज उस गली में बहुत सी दुकानें लगी थी... टेंपरेरी दुकाने। कहीं बीस रुपये  के तीन चिकन पकोड़े मिल रहे थे तो कहीं पंद्रह रुपये के घुघनी। एक ओर चाइनीज़ फास्ट - फूड का स्टॉल था तो दूसरी ओर बंगाल के पारंपरिक पीठे और जलेबी का। एक ठेले पर लकड़ी का कांटा चम्मच और अन्य बर्तन बिक रहे थे तो एक ठेले पर हैंडमेड आर्नामेंट्स। बाएं तरफ बच्चों के खिलौने की दुकान थी तो दायीं तरफ कागज़ का सांप चलाता विक्रेता बैठा था। कुछ आगे चलने पर मोमो का टेबल था उसके दूसरी ओर पानी पूरी का ठेला। ऐसी कई दुकानों से गली भरी पड़ी थी। उसके अंत में एक बूढ़ी औरत जमीन पर जूट की बोरी बिछाए पापड़ बेच रही थी, वहीं से सफ़िया और हेमंत ने पांच रुपये का पापड़ खरीदा था और गली के मुहाने के बाएं तरफ बने पुस्तक मेले की ...

शोध की अर्थ, प्रकृति एवं स्वरूप

                    शोध का अर्थ, प्रकृति एवं स्वरूप                                      भूमिका                    किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए किया गया कार्य शोध है। अर्थात समाज में बहुत सी समस्याएं हैं, कुछ बड़ी तो कुछ छोटी किंतु समस्याएं बहुत से हैं । किसी एक समस्या को चुनकर उसका समाधान ढूंढने के लिए जो कार्य किए जाते हैं उसे शोध कहते हैं। जिस प्रकार एक वैज्ञानिक रासायनिक प्रयोगशाला में किसी रासायनिक समस्या को हल करने के लिए दो या दो से अधिक रसायन को मिलाकर नया रासायनिक पदार्थ बनाने के लिए अनुसंधान करते हैं उसी प्रकार साहित्य में साहित्य से जुड़ी बहुत सारी जिज्ञासाएं मनुष्य के मस्तिष्क में उत्पन्न होती है, जिससे कई सवाल उत्पन्न होते हैं जो समस्या उत्पन्न करती है उस समस्या को हल करने के लिए इतिहास तथा वर्तमान को खंगालते हैं और कई तरह के साहित्यिक प्रयोग करते हैं और एक नई परिभाषा...

समाजकार्य के दर्शन एवं मूल्य

                    समाज कार्य के दर्शन एवं मूल्य                              समाज कार्य के दर्शन का तात्पर्य है कि इसके अर्थ और ज्ञान का वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुतिकरण करते हुए इसके आदर्शों और मूल्यों का सही ढंग से निरूपण किया जाय।                                समाज-कार्य या समाजसेवा एक शैक्षिक एवं व्यावसायिक विधा है जो सामुदायिक सगठन एवं अन्य विधियों द्वारा लोगों एवं समूहों के जीवन-स्तर को उन्नत बनाने का प्रयत्न करता है। सामाजिक कार्य का अर्थ है सकारात्मक, और सक्रिय हस्तक्षेप के माध्यम से लोगों और उनके सामाजिक माहौल के बीच अन्तःक्रिया प्रोत्साहित करके व्यक्तियों की क्षमताओं को बेहतर करना ताकि वे अपनी ज़िंदगी की ज़रूरतें पूरी करते हुए अपनी तकलीफ़ों को कम कर सकें। इस प्रक्रिया में समाज-कार्य लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने और उन्हें अपने ही मूल्यों की कसौटी पर खरे उतरने में सहा...

Bhaktikal : Hindi kavya ka swarnyug

              भक्तिकाल : हिंदी काव्य का स्वर्णयुग                                        कुछ विद्वानों का विचार है कि भक्तिकाल हारी हुई जाति की मनोवृत्ति का परिणाम है । पिछले चार पाँच सौ वर्षों से लड़ते -लड़ते भारतीय बहुत निराश हो चुके थे । राजनैतिक दृष्टि से वे परतंत्र हो गए थे और सामाजिक दृष्टि से भी स्वयं को हीन या पतित अनुभव कर रहे थे । देश में एकछत्र राज्य का अभाव था । जनता में भय था । ऐसे निराशा और असहाय वातावरण में ईश्वर की ओर उनकी आस्था का बढ़ना सहज ही था । उन्हें एकमात्र भगवान का सहारा दिखाई दिया ।                                  डॉ. ग्रियर्सन इसे ईसाइयत की देन मानते हैं । उनके विचार से भारत में भक्ति का प्रारम्भ तब हुआ, जब यहाँ ईसाई आकर बस गए और उन्होंने अपने धर्म का प्रचार आरम्भ कर दिया ।  ग्रियर्सन का यह मत सर्वथा निराधार है, क्योंकि इसाइयों के आगम...

Ras siddhant

                                  रस सिद्धान्त           श्रव्य काव्य के पठन अथवा श्रवण एवं दृश्य काव्य के दर्शन तथा श्रवण में जो अलौकिक आनन्द प्राप्त होता है, वही काव्य में रस कहलाता है। रस से जिस भाव की अनुभूति होती है वह रस का स्थायी भाव होता है। रस, छंद और अलंकार - काव्य रचना के आवश्यक अवयव हैं।            रस अन्त:करण की वह शक्ति है, जिसके कारण इन्द्रियाँ अपना कार्य करती हैं, मन कल्पना करता है, स्वप्न की स्मृति रहती है। रस आनंद रूप है और यही आनंद विशाल का, विराट का अनुभव भी है। यही आनंद अन्य सभी अनुभवों का अतिक्रमण भी है। आदमी इन्द्रियों पर संयम करता है, तो विषयों से अपने आप हट जाता है। परंतु उन विषयों के प्रति लगाव नहीं छूटता। रस का प्रयोग सार तत्त्व के अर्थ में चरक, सुश्रुत में मिलता है। दूसरे अर्थ में, अवयव तत्त्व के रूप में मिलता है। सब कुछ नष्ट हो जाय, व्यर्थ हो जाय पर जो भाव रूप तथा वस्तु रूप में बचा रहे, वही रस है। रस के रूप में जिसक...